Uttar Pradesh
06 Nov 2026, 03:52 PM
ओम प्रकाश राजभर बोले- 'अखिलेश पहले यादव नेता जो अहीर-अहीर में भेद करते हैं'
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने सपा मुखिया पर अहीर-अहीर के बीच भेद करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने पहला ऐसा यादव नेता देखा है जो जाति के नाम पर बांटते-बांटते अब अहीर-अहीर के बीच में ही दो आंखें कर रहा है.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया पर हमला करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा- 'अखिलेश यादव जी, पता है अभी भी आप स्वपनलोक में ही खोए होंगे. मगर गाय-भैंस की सेवा करने वाले अहीर भाई जाग चुके हैं और आपका सब खेल समझने भी लगे हैं.

हम अबतक यही जानते थे कि अहीर दो ही प्रकार के होते हैं! एक कृष्ण जी वाले, दूसरे वाले आप और आपके सपाई. लेकिन, अब पता चल रहा है कि आप तो सच में अहीरों में भी 15 परसेंट वाले ही हैं और इस 15 परसेंट का बदला आप 85 परसेंट से ले रहे हैं.

मिशन-2027 को लेकर BJP-RSS का संयुक्त प्लान, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले लगाता था कि आप यादवों को एक नजर से देखते होंगे पर ऐसा नहीं है, आपके लिए तो उसमें भी अपने और पराए हैं. 85 परसेंट वाले घोसी यानी ग्वाला आपको बिल्कुल नहीं सुहाते, आपके लिए तो बस 15 परसेंट वाले कमरिया ही 'आपके अपने' हैं.

बताइए भला! पहला ऐसा यादव नेता देखा जो अहीर-अहीर में भेद करता हो। आपके पहले वालों ने पहले धर्म के नाम पर जनता को बांटा, आप जाति के नाम पर बांटते-बांटते अब अहीर-अहीर में दो आंख करने लगे. बस इतना बता दीजिए कि 2017 से लेकर 2024 तक के चुनाव में आपने कितने घोसी यानी ग्वाला और कितने कमरिया को टिकट दिया है?

अरे मित्र! अब तो जाग जाइए... 2027 में यही 85 फीसदी वाला ग्वाला समाज आपको 2022 से भी बुरे दौर का दर्शन कराने जा रहा है.'

यूपी चुनाव से पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और सपा मुखिया के बीच लगातार सियासी बहस छिड़ी हुई हैं. राजभर लगातार तमाम मुद्दों को लेकर अखिलेश यादव पर हमला करते रहे हैं. इससे पहले उन्होंने अखिलेश यादव के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान पर भी तंज कसा था और कहा कि था कि इस तरह के टोने-टोटके से चुनाव नहीं जीता जा सकता.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
8
Comments (0)