उथलपुथल भरा हो सकता है 12 नवंबर तक का समय, मंगल करा सकता है बड़ी दुर्घटनाएं
19 Sep 2026, 02:35 PM

उथलपुथल भरा हो सकता है 12 नवंबर तक का समय, मंगल करा सकता है बड़ी दुर्घटनाएं

Amar Ujala
@amarujala
Mangal Gochar : ग्रहों के सेनापति मंगल ने अपनी चाल बदल ली है। वे अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल देव 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। यह गोचर शीघ्रता से परिणाम देने वाला साबित होगा और देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में गति आएगी। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि नीच अवस्था में होने के कारण मंगल नकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। इसके कारण भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड, गैस दुर्घटना, वायुयान दुर्घटना होने की आशंका है। पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल होगा। सीमाओं पर तनाव शुरू हो जाएगा। मंगल की वजह से बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी। भूकंप या अन्य प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation