18 Sep 2026, 07:36 PM
Mars Transit : 18 सितंबर से बदल सकता है कर्क-सिंह वालों का जीवन, जानें किन राशियों को धनलाभ कराएंगे मंगल
Amar Ujala
@amarujala
Mars Transit : ग्रहों के सेनापति मंगल 18 सितंबर को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क उनके मित्र चंद्रमा की राशि है। यह मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं। मंगल ग्रह कर्क और सिंह राशि में अधिक शुभ फल देते हैं। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव 18 सितंबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क राशि में पहले से गुरु विराजमान हैं। इससे मंगल की गुरु से युति होगी जिससे उनका नीच प्रभाव कम हो जाएगा। मंगल का यह गोचर विशेष रूप से ऊर्जा और साहस में वृद्धि करेगा, जिससे कुछ जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कर्क और सिंह राशि वालों के जीवन में परिवर्तन होगा जबकि कुछ राशियों को यह गोचर धनलाभ भी कराएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)