06 Nov 2026, 09:35 AM
‘रियलिटी शो में भी हुई वोटो की चोरी’, ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर का नाम बताते हुए तेज प्रताप यादव ने कसा तंज
News Patrika
@newspatrika
Tej Pratap Singh Dig on Rise and Fall 2 Winner: राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले RJD नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक बार फिर अपने एक तीखे बयान से सियासी और मनोरंजक दुनिया में हलचल मचा दी है। इस बार उनका निशाना कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि लोकप्रिय रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall 2) है। उन्होंने शो केफिनाले और उसका परिणाम को लेकर पोस्ट किया है। शो के विनर के नाम की घोषणा होने के बाद तेज प्रताप यादव ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और आरोप लगाया है कि रियलिटी शोज में भी अब जनता के वोटों के साथ खिलवाड़ और चोरी होने लगी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)