06 Nov 2026, 10:52 AM
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े 'धुरंधर' से लेकर 'पठान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड
ABP News
@abpnews

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और भव्य फिल्म शानदार अंदाज में सिनेमाघरों में आ गई है. दरअसल  नितेश तिवारी की 'रामायण' गुरुवार, 5 नवंबर को दिवाली वीकेंड से ठीक पहले  दुनिया भर में रिलीज हुई. बड़े बजट वाली यह पहली कड़ी 'रामायण'अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है. इसकी एडवांस बुकिंग ही इतनी जबरदस्त हुई थी कि इसका बंपर ओपनिंग करना तय माना जा रहा था, उम्मीद के मुताबिक 'रामायण' ने दमदार शुरुआत की है. चलिए यहां इस फिल्म काे पहले दिन की कमाई के आंकड़े जानते हैं.

'रामायण' ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. रिलीज के दिन सुबह से ही थिएटर्स हाउसफुल नजर आए.  वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने 'रामायण' के वीएफएक्स से लेकर रणबीर कपूर और यश की एक्टिंग और म्यूजिक की काफी तारीफ की. कई ने तो रावण और जटायु के सीन को खूब पसंद किया. क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले शानदार रिव्यू के चलते 'रामायण' ने बंपर शुरुआत की है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण'  ने रिलीज के पहले दिन 25 हजार 200 शोज के जरिए 64.85 करोड़ की नेट कमाई की है.

इस फिल्म ने  हिंदी (पहला दिन) में 20,678 शोज़ से 47.50 करोड़, कन्नड़ (पहला दिन) में 1 हजार 197 शोज से 7.25 करोड़, तेलुगु (पहला दिन) में 1,776 शोज़ से 6.00 करोड़, तमिल (पहला दिन) में 992 शोज़ से 2.60 करोड़ और मलयालम (पहला दिन) में 557 शोज़ से 1.50 करोड़ की कमाई की.

इसी के साथ 'रामायण' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये रहा. वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 77.50 करोड़ रुपये हुई है.

'रामायण'  ने ओपनिंग डे पर तोड़े पठान-एनिमल के रिकॉर्ड
'रामायण' से ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ये ऐसा नहीं कर पाई. हालांकि इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं. इसने दोपहर तक ही 'धुरंधर' की पूरे दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया. रणवीर सिंह की यह फिल्म पिछले साल 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शुरू हुई थी. दिन के एंड तक, इस फिल्म ने 'पठान' (57 करोड़ रुपये), 'एनिमल' (63 करोड़ रुपये) और 'दृश्यम 2' (62 करोड़ रुपये) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग-डे कमाई को पीछे छोड़ दिया. हालांकि, यह शाहरुख खान की 'जवान' (75 करोड़ रुपये) और  रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पीछे नहीं छोड़ पाई, 'धुऱंधर 2' ने इस साल की शुरुआत में अपने पहले दिन 102 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

रामायण के बारे में सब कुछ
नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज़' द्वारा, DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के सहयोग से बनाई जा रही 'रामायण' को दो भागों में रिलीज़ करने की योजना है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आए हैं.  फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ है जबकि दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज किया जाएगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)