Madhya Pradesh
20 Sep 2026, 12:31 PM
स्मार्ट मीटर लगने के बाद ‘बिजली बिल’ ज्यादा आ रहा तो करें ये 3 काम, ग्वालियर में टेस्टिंग शुरू
Patrika
@patrika
Gwalior news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में तेजी से लगाए जा रहे हाईटेक स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं की जेब और मानसिक शांति दोनों पर भारी पड़ रहे हैं। शहर के दर्जनों इलाकों से लगातार शिकायतें आ रही है कि स्मार्ट मीटर लगते ही बिजली खपत में अप्रत्याशित उछाल आ गया है और बिल पहले की तुलना में डेढ़ से दोगुना तक पहुंच रहे है। उपभोक्ताओं के इस बढ़ते आक्रोश और मीटर तेज भागने के आरोपों के बीच बिजली कंपनी ने अब शंका समाधान के लिए एक नया तरीका अपनाया है। कंपनी अब शिकायतकर्ता के परिसर में स्मार्ट मीटर के साथ समानांतर (पैरेलल) रूप से पुराना मीटर लगाकर दोनों की रीडिंग का तुलनात्मक परीक्षण कर रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)