Madhya Pradesh
20 Sep 2026, 01:31 PM
रबी फसल: बीना में कृषि विभाग का दहलनी फसलों को बढ़ाने का लक्ष्य, जिससे किसानों को होगा ज्यादा लाभ
Patrika
@patrika
बीना. रबी सीजन की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी है और कृषि विभाग द्वारा भी लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं। इस वर्ष दलहनी फसलों की ज्यादा बोवनी कराने का लक्ष्य कृषि विभाग का है, जिससे किसानों को लाभ ज्यादा हो सके।दरअसल रबी फसल बारिश पर निर्भर करती है, कम बारिश होने पर किसान गेहूं की फसल की बोवनी नहीं करते हैं। क्योंकि सिंचाई करने में परेशानी आती है। इस वर्ष अभी तक कुल 845 एमएम बारिश दर्ज हुई और औसत बारिश के लिए 355 एमएम बारिश की जरूरत है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा इस माह में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। कम बारिश होने पर किसान गेहूं की बोवनी कम करते हैं, क्योंकि इस फसल में पानी की जरूरत ज्यादा होती है। बारिश कम होने पर किसान मटर, मसूर, चना, सरसों आदि की बोवनी ज्यादा करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, कृषि विभाग ने भी दलहन फसल का रकबा बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)