इंडिया ब्लॉक के लंच में कल क्यों नहीं गए थे सपा सांसद? बोले- '...गायब हो गया था'
Uttar Pradesh 08 Oct 2026, 05:17 PM

इंडिया ब्लॉक के लंच में कल क्यों नहीं गए थे सपा सांसद? बोले- '...गायब हो गया था'

ABP News
@abpnews

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया अलायंस के बुधवार (7 अक्टूबर) वाले लंच मीट में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत पार्टी का कोई भी सांसद नहीं पहुंचा था, जिसके बाद सियासी चर्चा तेज हो गई थी. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों ने इस मामले पर सियासी रोटी सेंकनी शुरू कर दी थी और क्यास लगाए जाने लगे थे कि इंडिया अलायंस से सपा खुश नहीं है. इस बीच सपा सांसद राजीव राय ने इसकी वजह बताते हुए सभी कयासों पर विराम लगा दिया.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में राजीव राय ने बताया कि कल कम्युनिकेशन गायब हो गया था, इस वजह से लंच में नहीं पहुंच पाए थे. आज हम लंच में जा रहे हैं. इंडिया गठबंधन एकजुट है. आगे भी रहेगा. राजीव राय ने यह जानकारी भी दी कि सभी सांसद पहले लंच करेंगे, उसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे.

अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह

'बेलेट पेपर पर हों यूपी चुनाव 2027'

इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा सांसद ने कहा कि इंडिया अलायंस की मांग है कि यूपी विधानसभा 2027 बैलेट पेपर पर हों. जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं आता और एसआईआर में हुई गड़बड़ियां सुधारी नहीं जातीं, तब तक इंडिया ब्लॉक का आंदोलन चलता रहेगा.

मल्लिकार्जुन खरगे दे रहे भोज

जानकारी के लिए बात दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे दिन गुरुवार (8 अक्तूबर) को एक रेस्तरां में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को दोपहर का भोज दे रहे हैं. दोपहर के भोजन के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने की संभावना है. विपक्षी सांसद और नेता दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्तरां पहुंचे हैं. इस दौरान विपक्षी दलों के सांसदों के बीच निर्वाचन आयोग मामले में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है.

'रामलला के दर्शन करें अखिलेश', इकबाल अंसारी की सपा चीफ को सलाह

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation