राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
Rajasthan 13 Oct 2026, 12:20 PM

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

ABP News
@abpnews

राजस्थान में इन दिनों पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं. निकाय चुनाव में तकरीबन बराबर की टक्कर होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही पंचायत चुनावों को अपनी नाक का सवाल बना लिया है और मैदान मारने के लिए हर हथकंडे अपना रही हैं. जुबानी जंग में वार पलटवार करने के बाद बात अब ईंट पत्थर और लाठी डंडों तक आ चुकी है.

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि अगर निकाय चुनाव की तरह बीजेपी ने पंचायत चुनाव में भी गड़बड़ी और बेईमानी की कोशिश की तो हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे. पार्टी कार्यकर्ता लाठी डंडों के साथ सबक सिखाएंगे. कांग्रेस के इस हिंसा वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है और कहा है कि हमें हर बात का जवाब देना आता है. यानी इशारों में यह साफ कर दिया गया कि अगर कांग्रेस ने कोई पहल की तो बीजेपी के लोग चुप नहीं बैठेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे.

पंचायत चुनावों का अभी तो आगाज हुआ है. अभी पहले चरण के नामांकन में भी एक दिन बाकी है. ऐसे में समझा जा सकता है कि अगर अभी इस तरह की बयानबाजी की जा रही है तो आखिरी दौर तक मामला कहां तक पहुंच सकता है.

कांग्रेस ने गठित की संचालन समिति

कांग्रेस पार्टी ने पंचायत चुनावों के लिए जो संचालन समिति गठित की है, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह समेत तकरीबन दो दर्जन नेताओं को जगह दी गई है.

सभी बड़े नेताओं ने पहली बैठक के बाद यह दावा किया की पार्टी एकजुट है. निकाय चुनाव में हमने बराबरी की लड़ाई लड़ी, लेकिन पंचायत चुनाव में बीजेपी को बुरी तरह हराने का काम करेंगे.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लगाया ये आरोप

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने निकाय चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर गड़बड़ी - बेईमानी और तानाशाही की थी. उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि अगर पंचायत चुनाव में इसे दोहराने की कोशिश की गई तो हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे.

कांग्रेस कार्यकर्ता लाठी डंडों के साथ मैदान में उतरेंगे और गड़बड़ी करने वालों को सबक भी सिखाएंगे. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह सिर्फ बयान नहीं बल्कि बीजेपी को खुला अल्टीमेटम है.

बीजेपी ने कांग्रेस के बयान पर किया पलटवार

दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस की इस बयान बाजी पर सख्त ऐतराज जताते हुए पलटवार किया है. राजस्थान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का कहना है कि कोई भी बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कमजोर समझने की गलती ना करें.

उन्होंने इशारों में यह बताने की कोशिश की कि हमें मुंह तोड़ जवाब देना आता है. हालांकि उन्होंने यह आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार मिल रही हार से हताश व निराश है और इसी वजह से गलतबयानी करते हुए लोगों को गुमराह करने का काम करती है.

अब देखना यह होगा कि पहले दौर के नामांकन से पहले ही शुरू हुई उग्र बयानबाजी आखिरकार किस मोड़ तक जाती है. क्या यह सिर्फ सियासी जुमला साबित होता है या फिर दोनों पार्टियों की तरफ से सचमुच लाठी डंडे और दूसरे हथियार दिखाई दे सकते हैं.

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation