नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
Uttar Pradesh 13 Oct 2026, 01:09 PM

नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि उत्सव के तीसरे दिन नारीशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया है. सीएम योगी ने कहा कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान ही सशक्त और समृद्ध समाज का आधार है. उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को लेकर किए जा रहे कामों को भी गिनाया.

नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया संदेश

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को नवरात्रि के अवसर पर ख़ास संदेश दिया है. उन्होंने लिखा- माँ चन्द्रघण्टा का दिव्य स्वरूप नारीशक्ति के तेज, गरिमा और अदम्य साहस का प्रतीक है, जो हमें ये संदेश देता हैं कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान ही सशक्त एवं समृद्ध समाज का आधार है.

इसी भावना को आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता के तांडव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर ग्रहण लगा रखा था. माताओं-बहनों के सशक्तीकरण के बजाय सत्ताधीशों के परिवारों का सशक्तीकरण ही मुख्य उद्देश्य हुआ करता था.

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार नारी सशक्तीकरण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से बेटियों के अस्तित्व की रक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को संबल बनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बेटियों के विवाह को गरिमापूर्ण आधार बना है. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व को सहारा, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली और इज्जत घर से महिलाओं की गरिमा की रक्षा हुई है, घरौनी से संपत्ति के अधिकार को संबल किया गया. 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क बस यात्रा का प्रबंध किया गया है और वृद्धावस्था पेंशन से बुजुर्ग महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा का सहारा बना है.

सीएम योगी ने कहा नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित डबल इंजन सरकार की हर पहल नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण ही समृद्ध समाज के लिए हैं. सीएम योगी ने एक और पोस्ट में मां चंद्रघंटा की पूरा आराधना की और कहा मां भगवती सभी को धर्म, सत्य एवं कर्तव्य मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करे.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation