07 Oct 2026, 02:31 PM
SIR पर घमासान: मल्लिकार्जुन खरगे के लंच पर जुटने लगे इंडिया गठबंधन के सांसद, जानें किसने क्या कहा
Patrika
@patrika
नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को प्रदर्शन के बाद बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों की बैठक बुलाई है। बैठक के लिए विपक्षी सांसद पहुंचना शुरू हो गए हैं। बैठक में एसआईआर के मुद्दे पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, जनपथ स्थित सागर रत्ना में विपक्षी सांसदों के लिए भोजन का आयोजन किया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)