07 Oct 2026, 03:11 PM
कई स्टेट्स मे छात्र संघ चुनावों को लेकर क्यों बदल रहा राज्य सरकारों का नजरिया? कैंपस इलेक्शन को मिल रही हरी झंडी
Patrika
@patrika
Student Union Elections: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रोटेस्ट पॉलिटिक्स से देश के हालात बदलें या न बदलें, लेकिन ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के लिए माहौल जरूर बदल रहा है। देशभर के कई विश्वविद्यालयों में सालों से रुके हुए छात्र संघ चुनाव अब फिर से शुरू होते दिख रहे हैं। जहां कर्नाटक ने छात्र संघ चुनावों को मंजूरी मिल गई है। वहीं मध्य प्रदेश में हाई कोर्ट ने इस साल की शुरुआत में छात्र संघ चुनाव कराए कराने का आदेश दिया था। इसी तरह, महाराष्ट्र सरकार ने छात्र संघ चुनाव की रूपरेखा तैयार करने के लिए मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सुहास पेडनेकर की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय समिति का गठन किया है। ओडिशा सरकार छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत कर रही है। वहीं उड़ीसा में भी छात्र संगठन राज्य सरकार से इस बावत बात कर रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)