Madhya Pradesh
08 Oct 2026, 03:05 PM
Nana Patekar Death: निधन से पहले MP में की थी आखरी फिल्म की शूटिंग, 2027 में होगी रिलीज
News Patrika
@newspatrika
Nana Patekar Death: पांच दशकों से अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की आयु में गुरूवार को कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। निधन से पहले वह एक बड़ी फिल्म पर काम कर रहे थे जिसकी शूटिंग के एमपी के दो से तीन शहरों में हुई थी। यह फिल्म बॉलीवुड के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का पार्ट है जो की उनकी अंतिम फिल्म (Nana Patekar last film) भी है। इससे पहले भी कई बार नाना पाटेकर फिल्म की शूटिंग के लिए एमपी आ चुके है। इसमें सबसे चर्चित फिल्म राजनीति (Rajniti) है जो की साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस दौरान वह कुछ दिन भोपाल में भी रहे थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)