Madhya Pradesh
08 Oct 2026, 04:00 PM
अवैध कॉलोनी में प्लॉट है तो नहीं मिलेगा ‘PM आवास योजना’ का लाभ, विदिशा में नाम निरस्त
News Patrika
@newspatrika
vidisha news: गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को किफायती कीमत पर पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए चलाई जा रही पीएम आवास योजना में कई आवेदकों के नामों को निरस्त किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के विदिशा में नगरपालिका कुरवाई के वार्ड क्रमांक दो निवासी राम किशोर का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयनित हितग्राहियों की सूची में करीब एक वर्ष पहले शामिल हो गया था, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली। उन्होंने नगरपालिका से इस संबंध में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि उनका आवंटन निरस्त हो गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)