लखनऊ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हथकड़ी पहनाकर बनाया ‘कैदी’
Uttar Pradesh 08 Oct 2026, 05:17 PM

लखनऊ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हथकड़ी पहनाकर बनाया ‘कैदी’

ABP News
@abpnews

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया. सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताया. एक कार्यकर्ता ने हाथों में हथकड़ी पहनकर ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाया और खुद को ‘कैदी’ के रूप में पेश किया. प्रदर्शन में शामिल हुए सपा विधायक ने बीजेपी सरकार और पीएम मोदी को अवैध करार दिया.

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं रह गई है.

चुनाव आयोग को बताया 'वोट चोर आयोग'

रविदास मेहरोत्रा ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस आयोग का काम चुनाव करवाना था अब वो "वोट चोर आयोग" बन गया है. इसी आयोग के दम पर बीजेपी की सरकार बनी है. वोट चोरी और धांधली से भाजपा ने अपनी सरकारें बनवाई है. बीजेपी की सारी सरकार गैरकानूनी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैरकानूनी है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी गैरकानूनी है. सभी अपनी नैतिकता को ध्यान में रखते हुए खुद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान

सपा विधायक ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने फॉर्म-6 में बदलाव किया. जब इस पर सवाल किया गया तो आयोग ने कहा कि ये बदलाव सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया गया. जब इस मामले में याचिका डाली गई तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने चुनाव आयोग को ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया था. इससे स्पष्ट है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने सुप्रीम कोर्ट के नाम का इस्तेमाल करते हुए गलत जानकारी दी. भाजपा सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने में लगी है.

बैलेट पेपर से वोटिंग की मांग

सपा विधायक ने कहा कि दुनिया में भारत में ही ईवीएम से चुनाव हो रहा है. बाकी सब जगह पर बैलेट पेपर से चुनाव हो रहे है. भाजपा सरकार ईवीएम के जरिए चुनाव कराने पर जोर दे रही है.

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए. इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर हाथों में हथकड़ी लगा ली. कार्यकर्ताओं ने उसे कैदी के रूप में पेश किया.

इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- 'अभी तो...'

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation