Madhya Pradesh
23 Sep 2026, 06:45 PM
इंदौर में 2 हजार से अधिक UPI पेमेंट पर शुल्क का अनोखा विरोध, व्यापारी कैश में कर रहे कारोबार
Patrika
@patrika
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक नगर इंदौर में व्यापारियों द्वारा ‘No UPI Day’ पर अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बता दें कि, 2 हजार से अधिक डिजिटल भुगतान पर UPI मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित शुल्क के खिलाफ शहरभर के व्यापारी आज नो यूपीआई डे मना रहे हैं। शहर के राजवाड़ा इलाके के व्यापारी अपनी दुकानों पर लगे क्यूआर कोड स्केनर लेकर एक स्थान पर पहुंचे। यहां उन्होंने सभी स्कैनर मशीनों को काले कपड़े से ढककर विरोध व्यक्त किया। इसके अलावा, शहर के कई बाजारों में सांकेतिक विरोध दर्ज कराने के लिए व्यापारियों ने क्यूआर कोड स्कैनर को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)