Madhya Pradesh
23 Sep 2026, 07:46 PM
रोड रोलर ने जेठ-बहू को रौंदा, दोनों की मौत; गुस्साए लोगों ने तीन वाहन फूंके, हाईवे जाम
Patrika
@patrika
ग्वालियर। बड़ागांव-बेहट मार्ग पर मंगलवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन सड़क से बाइक पर गुजर रहे जेठ-बहू रोड रोलर की चपेट में आ गए। हादसे में जेठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बहू ने रात में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क निर्माण में लगे दो डंपर और एक टैंकर में आग लगा दी। इसके बाद बिजौली और बड़ागांव हाईवे पर करीब छह घंटे तक चक्काजाम रहा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)