भारत का खजाना फिर बढ़ने लगा, रुपये के लिए आई बहुत अच्छी खबर
25 Nov 2026, 05:47 PM

भारत का खजाना फिर बढ़ने लगा, रुपये के लिए आई बहुत अच्छी खबर

ABP News
@abpnews

भारतीय रुपये पर लंबे समय से बना दबाव अब कुछ कम होता दिखाई दे रहा है. विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय शेयर बाजार में पैसा लगाने और विदेशी मुद्रा की स्थिति सुधरने  से रुपये को सहारा मिला है. इसका सबसे बड़ा असर यह हुआ कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को रुपये को संभालने के लिए डॉलर बेचने की जरूरत पहले के मुकाबले काफी कम पड़ रही है.

IDFC फर्स्ट बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेनगुप्ता के अनुमान के मुताबिक, RBI ने नवंबर में 13 तारीख तक करीब 2.56 अरब डॉलर (करीब 230 करोड़ डॉलर नहीं, बल्कि करीब 23,000 करोड़ रुपये) बेचे. इसके अलावा अक्टूबर में डॉलर की बिक्री 22.14 अरब डॉलर (करीब 1.99 लाख करोड़ रुपये) रही थी. यानी डॉलर बेचने की मात्रा में बड़ी गिरावट आई है.

विदेशी निवेश से रुपये को मिला सहारा

नवंबर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजार में 14 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है. इससे रुपये को मजबूती मिली और इस महीने अब तक इसमें करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई है. मई के आखिर में 96.96 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंचने के बाद रुपया 4% से ज्यादा संभल चुका है.

RBI की डॉलर बेचने की जरूरत घटी

एकपर्टों के मुताबिक, भारत के भुगतान संतुलन यानी बैलेंस ऑफ पेमेंट्स (BoP) का घाटा कम होने से रुपये पर दबाव घटा है. यही वजह है कि RBI को रुपये को संभालने के लिए पहले के मुकाबले में कम डॉलर बेचने पड़े. ANZ बैंक के अर्थशास्त्री धीरज निम के मुताबिक, रुपये को 90 से 91 प्रति डॉलर के स्तर पर फिलहाल मजबूत सहारा मिल सकता है.

विदेशी मुद्रा भंडार पर भी नजर

रुपये को संभालने के लिए लगातार डॉलर बेचने और बाजार में दाखल देने के कारण भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के 785.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से करीब 66 अरब डॉलर घट गया था. अब डॉलर की बिक्री कम होने से रिजर्व बैंक को आगे चलकर विदेशी मुद्रा खरीदने और भंडार बढ़ाने का मौका मिल सकता है.

हालांकि, नवंबर में 13 तारीख तक RBI की डॉलर बिक्री जारी थी. ऐसे में डॉलर खरीदने की दिशा में बदलाव कब होगा, यह रुपये की चाल और बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा.

देश में कितने लोग खरीदते हैं बोतल वाला पानी? 29 हजार घरों पर सर्वे

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12

Comments (0)

Login to join the conversation