Explained: देश में सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों की संख्या बढ़ी, खतरा क्या?
25 Nov 2026, 05:47 PM

Explained: देश में सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों की संख्या बढ़ी, खतरा क्या?

ABP News
@abpnews

अगर आपको पैसों की जरूरत है तो बैंक या फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेने के लिए अब सोना गिरवी रखना भी एक बड़ा विकल्प बनता जा रहा है. देश में गोल्ड लोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. पिछले दो साल में इसका कुल बकाया दोगुने से ज्यादा हो गया है.

क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी CRIF की 25 नवंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2026 तक देश में गोल्ड लोन का कुल बकाया बढ़कर ₹23.3 लाख करोड़ पहुंच गया. सितंबर 2024 में यह ₹10.7 लाख करोड़ था यानी दो साल में इसमें दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

खास बात यह है कि गोल्ड लोन लेने वाले नए लोगों की संख्या में थोड़ी कमी आई है लेकिन लोन की रकम लगातार बढ़ रही है. इसका मतलब है कि लोग पहले के मुकाबले ज्यादा रकम का कर्ज ले रहे हैं.

नए लोन खातों की संख्या घटी लेकिन रकम बढ़ी
CRIF के मुताबिक जुलाई से सितंबर 2026 के बीच ₹8.15 लाख करोड़ के नए गोल्ड लोन दिए गए. यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 27.2% ज्यादा है. हालांकि नए लोन खातों की संख्या 4.1% घटकर करीब 3.69 करोड़ रह गई.

दूसरी तरफ एक गोल्ड लोन की औसत रकम 32.7% बढ़कर ₹2.21 लाख हो गई है यानी लोन लेने वाले लोगों की संख्या में कमी के बावजूद कुल कर्ज की रकम बढ़ रही है.

देश में अभी चल रहे गोल्ड लोन खातों की संख्या 14% बढ़कर 10.2 करोड़ हो गई है. कुल रिटेल लोन में भी गोल्ड लोन की हिस्सेदारी बढ़कर 12.6% हो गई है. सितंबर 2026 तक देश का कुल रिटेल लोन ₹185.3 लाख करोड़ था.

महिलाएं और छोटे शहरों के लोग भी ले रहे गोल्ड लोन
गोल्ड लोन अब सिर्फ बड़े शहरों या कारोबारियों तक सीमित नहीं है. छोटे शहरों और कस्बों में भी लोग जरूरत के समय सोना गिरवी रखकर कर्ज ले रहे हैं.

CRIF के मुताबिक सितंबर 2023 में गोल्ड लोन लेने वाले लोगों की संख्या 3.7 करोड़ थी. सितंबर 2026 तक यह बढ़कर 5.6 करोड़ हो गई. यानी हर साल औसतन 15.6% की बढ़ोतरी हुई है.

महिलाएं भी इस बाजार में बड़ी हिस्सेदार बनकर उभरी हैं. देश में करीब 2.4 करोड़ महिलाएं गोल्ड लोन ले रही हैं. कुल गोल्ड लोन बकाये में उनकी हिस्सेदारी 42.2% है.

वहीं टियर-3 और इससे छोटे शहरों में करीब 3.7 करोड़ लोग गोल्ड लोन ले रहे हैं यानी कुल गोल्ड लोन लेने वालों में हर तीन में से करीब दो लोग छोटे शहरों और कस्बों से हैं.

एक और अहम बात यह है कि जुलाई से सितंबर 2026 के बीच करीब 45.7 लाख ऐसे लोगों ने गोल्ड लोन लिया जिन्होंने पहले कभी बैंक या किसी फाइनेंस कंपनी से कर्ज नहीं लिया था.

गोल्ड लोन कंपनियों का कारोबार बढ़ा
गोल्ड लोन देने वाली NBFC यानी गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों की हिस्सेदारी भी बढ़ रही है. नए गोल्ड लोन की कुल रकम में इन कंपनियों की हिस्सेदारी अप्रैल-जून 2026 में 23.3% थी. जुलाई-सितंबर तिमाही में यह बढ़कर 26.3% हो गई.

एक साल पहले इसी अवधि में इनकी हिस्सेदारी 20.5% थी. CRIF के मुताबिक इसमें बढ़ोतरी की मुख्य वजह सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी घटना है.

गोल्ड लोन लेने वालों के लिए खतरे की बात क्या है?
गोल्ड लोन का बाजार भले ही तेजी से बढ़ रहा है लेकिन इसमें जोखिम भी है. सबसे बड़ा खतरा सोने की कीमतों में गिरावट से जुड़ा है.

मान लीजिए किसी व्यक्ति ने अपना सोना गिरवी रखकर ₹2 लाख का लोन लिया है. अगर बाद में सोने की कीमत गिर जाती है तो गिरवी रखे सोने की कीमत भी कम हो जाएगी. ऐसे में बैंक या फाइनेंस कंपनी के लिए उस लोन के बदले रखी गई सुरक्षा का मूल्य घट सकता है.

नवंबर में सोने की कीमतों में गिरावट इसका उदाहरण है. 12 नवंबर को MCX के अहमदाबाद हाजिर भाव के मुताबिक 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,37,720 थी. 18 नवंबर को यह घटकर ₹1,31,012 रह गई. यानी एक हफ्ते से भी कम समय में करीब 5% की गिरावट आई.

इस गिरावट का असर गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों पर भी दिखा. 18 नवंबर को मुथूट फाइनेंस और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर करीब 4-4% गिर गए.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में एक तोला सोना कितने ग्राम का होता है? भारत से अलग है वजन

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
21

Comments (0)

Login to join the conversation