29 Sep 2026, 09:05 AM
Indian Stock Market: क्रूड की मार से बाजार बेहाल, CEA ने गिनाईं भारत के सामने 3 बड़ी आर्थिक चुनौतियां
Patrika
@patrika
Crude Oil Price: दुनिया में क्रूड की कीमतें फिर से तेज होने और महंगाई बढ़ने की आशंका के चलते देश की अर्थव्यवस्था के लिए फिलहाल अच्छे संकेत नजर नहीं आ रहे। पश्चिम एशिया संकट से राहत नहीं मिलने, तेल की कीमतें बढ़ने और विदेशी निवेशकों के निकलने जैसे बाहरी कारकों के चलते सोमवार को देश के शेयर बाजार में डेढ़ प्रतिशत तक गिरावट आई। तेल के दाम फिर से 109 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। बाजार में गिरावट का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले एक माह में वैश्विक कारणों से भारत का बाजार करीब छह फीसदी गिर चुका है जिससे उसका पूंजीकरण करीब 25 लाख रुपए कम हो चुका है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)