29 Sep 2026, 10:11 AM
India China Relations: चीन के साथ रिश्तों पर भारत का साफ संदेश, सीमा पर शांति के बिना नहीं बनेगी बात
Patrika
@patrika
India China Border: भारत-चीन रिश्तों में बीते कुछ समय में जमी बर्फ पिघलने के संकेत मिले हैं, लेकिन नई दिल्ली इसे मंजिल नहीं, बल्कि एक शुरुआती कदम मान रही है। न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच उड़ानों, अधिकारियों की आवाजाही और अन्य संपर्कों का लौटना सकारात्मक जरूर है, मगर रिश्तों की वास्तविक स्थिति का पैमाना सीमा पर शांति ही रहेगी। यही वजह है कि आने वाले दिनों में सीमा पर घटनाक्रम दोनों देशों की कूटनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)