बेटे के साथ 10 साल से हंसी-खुशी रह रहे थे दंपत्ति, काल बनकर आए “प्रेमी” ने छीन ली खुशियां
Madhya Pradesh 13 Nov 2026, 10:45 AM

बेटे के साथ 10 साल से हंसी-खुशी रह रहे थे दंपत्ति, काल बनकर आए “प्रेमी” ने छीन ली खुशियां

News Patrika
@newspatrika
Khandwa Wife Case : खंडवा के किशोर नगर में अजय बाकोरे के घर पर शुक्रवार सुबह से ही मातम पसरा है। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ यहां 10 साल से हंसी-खुशी से रह रहा था। 2 माह पहले अचानक पति को पत्नी पर शक हो गया। पति-पत्नी के विवाद का खौफनाक मंजर सामने आया। पति अजय ने अपनी पत्नी पूजा को कमरे में बंद कर मार डाला। वह जान बचाने भागी लेकिन सड़क पर दम तोड़ दिया। वहीं कातिल पति ने पुलिस को चकमा देने के लिए ‘प्रेमी के हमले’ की झूठी कहानी गढ़ी, हालांकि पुलिस जांच में उसकी सारी चालबाजी खुल गई। आज पूजा के परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation