FlyDubai के स्मित मच्छार की कमाई कितनी, दुबई में पायलटों को कितनी मिलती है सैलरी?
01 Oct 2026, 01:33 PM

FlyDubai के स्मित मच्छार की कमाई कितनी, दुबई में पायलटों को कितनी मिलती है सैलरी?

ABP News
@abpnews

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार की दुनियाभर में तारीफ हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के रहने वाले स्मित मच्छार जून 2022 से फ्लाईदुबई में Boeing 737 के कैप्टन हैं. इससे पहले उन्होंने करीब 11 साल तक स्पाइस जेट में काम किया है.

उनका लिंक्डइन प्रोफाइल कहता है कि उनके पास 9,750 घंटे से ज्यादा की फ्लाइंग का अनुभव है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर फ्लाईदुबई अपने पायलट को कितनी सैलरी देती है? क्या स्मित मच्छार की सैलरी भी इतनी ही है? आइए जानते हैं.

स्मित मच्छार की सैलरी कितनी है?
वैसे तो ऑफिशियल तरीके से स्मित मच्छार की सैलरी का आंकड़ा पब्लिक नहीं है. इसलिए ये साफ- साफ सही नहीं कह सकते कि हर महीने उन्हें कितना वेतन मिलता होगा. लेकिन, फ्लाईदुबई की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर कंपनी ने अपने कैप्टन पद की सैलरी का स्ट्रक्चर बताया है.

इसके मुताबिक कैप्टन को बेसिक सैलरी के साथ हाउसिंग और ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस मिलाकर हर महीने 50,235 UAE दिरहम मिलते हैं. इसके अलावा 70 घंटे की फ्लाइंग के बेसिस पर करीब 16,310 दिरहम प्रति महीने वैरिएबल फ्लाइंग पे दिया जाता है. यानी अगर सिर्फ फ्लाइंग पे को जोड़ें तो स्मित मच्छार की मंथली कमाई करीब 66,545 UAE दिरहम हो जाती है..

भारतीय रुपये में कितने हुए?
1 UAE दिरहम भारत में 26.13 रुपए होता है, तो 66545 दिरहम 17 लाख 39 हजार 108.32 रुपए प्रति महीना हुआ. इस हिसाब से कैप्टन स्मित मच्छार की सालाना कमाई 2 करोड़ रुपए हुई.

फर्स्ट ऑफिसर की कितनी सैलरी है?
फ्लाईदुबई में पायलट बनने की शुरुआत करने वाले फर्स्ट ऑफिसर की सैलरी कैप्टन से कम होती है. कंपनी के मुताबिक, बेसिक सैलरी, हाउसिंग और ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस मिलाकर फर्स्ट ऑफिसर को 37,000 दिरहम प्रति महीने मिलते हैं.

इसके अलावा औसतन 70 फ्लाइंग घंटे के आधार पर 11,410 दिरहम का वैरिएबल फ्लाइंग पे मिलता है. यानी एवरेज आधार पर कुल रकम करीब 48,410 दिरहम प्रति महीने हो सकती है. भारतीय रुपये में यह रकम करीब 12 लाख रुपए प्रति महीने के आसपास बैठती है.

पायलट को क्या मिलता है फायदा?
फ्लाईदुबई में पायलटों के पैकेज में सिर्फ सैलरी ही नहीं मिलती है. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक पायलट को मेडिकल इंश्योरेंस, एजुकेशन असिस्टेंस, एंड ऑफ सर्विस बेनिफिट, साल में 42 दिन की पेड लीव और परिवार-दोस्तों के लिए रियायती टिकट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इसके अलावा कंपनी पायलटों को इनकम प्रोटेक्शन की सुविधा भी देती है.

स्मित मच्छार का अनुभव कितना है?
स्मित मच्छार ने फ्लाईदुबई से पहले SpiceJet में करीब 11 साल काम किया है. वहां वो सीनियर कमांडर और बाद में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन भी रहे. इसके बाद फ्लाईदुबई में वह जून 2022 से Boeing 737 के कैप्टन हैं. उनके पास 9,750 घंटे से ज्यादा की फ्लाइंग है और SpiceJet में वो 6,400 घंटे से ज्यादा पायलट-इन-कमांड के तौर पर उड़ान भर चुके थे.

दुबई में पायलट की सैलरी कितनी होती है?
दुबई में हर पायलट की सैलरी एक जैसी नहीं होती है. ये एयरलाइन, एक्सपीरियंस और पद के हिसाब से होता है. जुलाई 2026 में आए एक रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, दुबई में पायलट की औसत बेस सैलरी करीब 13,430 दिरहम प्रति महीने है.

60 के पार 30 रुपये वाली प्याज, आम आदमी की रसाेई का फिर बिगड़ा बजट

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation