गौतम अडानी का जलवा, बने भारत के सबसे अमीर; दूसरे नंबर पर अंबानी
01 Oct 2026, 01:33 PM

गौतम अडानी का जलवा, बने भारत के सबसे अमीर; दूसरे नंबर पर अंबानी

ABP News
@abpnews

गौतम अडानी ने फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर से पहला स्थान हासिल किया है. पिछले तीन साल से दूसरे नंबर पर रहने के बाद इस साल उन्होंने शानदार वापसी की है. फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2026 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक साल के भीतर उनकी संपत्ति में 20.7 अरब डॉलर (लगभग 1.73 लाख करोड़) का भारी इजाफा हुआ है और इसी के साथ अडानी परिवार की कुल संपत्ति 112.7 अरब डॉलर हो गई है.

1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा बरकरार

गुरुवार को फोर्ब्स की जारी लिस्ट के मुताबिक, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति उतनी ही है जितनी पिछली थी - यानी लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर. यह ऐसे साल में हुआ है जब रुपये की कीमत में 8.5% की गिरावट आई और शेयर बाजार 9.5% नीचे गिरा.

दरअसल, विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद भी 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा इसलिए बना रहा है क्योंकि जहां एक तरफ मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस और शिव नाडार और अजीम प्रेमजी जैसे आईटी सेक्टर्स के दिग्गजों के शेयरों में गिरावट आई. वहीं दूसरी तरफ गौतम अडानी की संपत्ति में 20.7 अरब डॉलर और लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में 74% की भारी बढ़ोतरी ने इस नुकसान की पूरी भरपाई कर दी.

अडानी की कमाई सबसे ज्यादा

डॉलर के मामले में इस साल भारत के सबसे बड़े गेनर या सबसे ज्यादा कमाने वाले व्यक्ति गौतम अडानी ही हैं. हालांकि, यह अभी भी साल 2022 में बनी 150 अरब डॉलर की सबसे ज्यादा वैल्यू से कम है. अडानी ग्रुप अपने कारोबार को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और इस सिलसिले में AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 अरब डॉलर का बड़ा दांव भी लगाया है. वहीं,  प्रतिशत के लिहाज से इस साल सबसे ज्यादा मुनाफा लक्ष्मी मित्तल को हुआ है. उनकी संपत्ति में 74% का जोरदार उछाल आया है और वे आठवें पायदान से सीधे चौथे स्थान पर आ गए हैं.

अंबानी क्यों रह गए पीछे

फोर्ब्स की इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 86.3 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं. इस साल उनकी संपत्ति में 18.7 अरब डॉलर (लगभग 1.56 लाख करोड़) की कमी आई है.

दरअसल, इस साल रिलायंस के रिटेल बिजनेस के प्रॉफिट मार्जिन में कमी आई. साथ ही इसके ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) यानी तेल और रिफाइनरी बिजनेस पर भी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर पड़ा. ऊपर से इस सेक्टर में कंपनी बढ़ते कर्ज को लेकर निवेशक टेंशन में रहे.

रिपोर्ट के मुताबिक, कारोबारी साल 2025-26  में रिलायंस का सकल कर्ज 3,74,421 करोड़ रुपये रहा. इन सबके चलते निवेशकों का सेंटिमेंट गड़बड़ाया और शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों की कीमत नीचे आ गई, जिससे अंबानी की संपत्ति घट गई.

तीसरे नंबर पर कौन?

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 39.8 अरब डॉलर (लगभग 3.33 लाख करोड़) की कुल संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल तीसरे नंबर पर हैं. वह ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं. उनके बाद चौथे नंबर पर लक्ष्मी मित्तल हैं. पांचवें नंबर पर भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के फाउंडर और चेयरमैन सुनील मित्तल हैं. उनकी कुल संपत्ति 32.9 अरब डॉलर (लगभग 2.76 लाख करोड़) है.

ये भी पढ़ें:

क्या केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार मिलेगा 5% DA? इस 1 आंकड़े ने जगाई उम्मीद

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation