Madhya Pradesh
08 Oct 2026, 05:50 PM
बुजुर्ग की तेरहवीं के दिन घर में एक और मौत, राजगढ़ में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
News Patrika
@newspatrika
Rajgarh Family Tragedy: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में जिस घर में कुछ ही दिन पहले जिस परिवार ने एक हादसे में परिवार के बुजुर्ग को खोया था और उनकी तेरहवीं का शोक कार्यक्रम गुरुवार को होना था, उसी परिवार पर एक और वज्रपात टूट पड़ा। घर के पीछे खेत पर सिंचाई के लिए मोटर की केबल लगा रहे 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से पूरा परिवार और क्षेत्र में गमगीन माहौल है। मृतक के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटी और एक बेटा है जिनके सिर से हमेशा के लिए पिता का हाथ उठ गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)