28 Sep 2026, 03:25 PM
DU ने छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के मामले में 3 LLB छात्रों को किया सस्पेंड, कैंपस में एंट्री पर भी रोक
Patrika
@patrika
Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर में दो छात्राओं के कथित पीछा करने और परेशान करने के मामले में तीन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है। यूनिवर्सिटी ने सोमवार को तीनों छात्रों को तत्काल प्रभाव से उनके कोर्स से सस्पेंड कर दिया और विश्वविद्यालय परिसर में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी है। तीनों छात्र DU के लॉ सेंटर-II में LLB की पढ़ाई कर रहे हैं। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की ओर से 23 सितंबर को हुई घटना को लेकर FIR दर्ज किए जाने के बाद की गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)