Sagar, Madhya Pradesh
27 Sep 2026, 01:35 PM
बीना रिफाइनरी के आसपास एनडीजेड में नहीं रुक रहे निर्माण कार्य, न रिफाइनरी प्रबंधन और ना ही प्रशासन कर रहा कार्रवाई
Patrika
@patrika
बीना. रिफाइनरी के चारों तरफ पांच किलोमीटर नो डेवलपमेंट जोन (एनडीजेड) में निर्माण कार्य प्रतिबंधित होने के बाद भी कंपनियां लगातार निर्माण कार्य कर रही हैं। इनपर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने पूर्व में नोटिस जारी किए हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।रिफाइनरी की बाउंड्रीवॉल के पास पूर्व से कंपनियों के प्लांट बिना अनुमति के संचालित हो रहे हैं और अभी भी लगातार प्लांटों का निर्माण चल रहा है। साथ ही कंपनियों के बेस कैंप भी बनाए जा रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन या रिफाइनरी प्रबंधन द्वारा इनपर रोक नहीं लगाई जा रही है। सबसे ज्यादा निर्माण आगासौद चक्क रोड, बिल्धई बुजुर्ग और मूडऱी तरफ हो रहे हैं। आगासौद चक्क रोड पर बिना अनुमति के नए मिक्सर प्लांटों का निर्माण तेजी से चल रहा है। गौरतलब है कि प्रशासन ने कुछ माह पूर्व निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी, जिसपर कुछ कंपनियां स्टे लेकर आईं थी और इसके बाद से तोडऩे की कार्रवाई रुकी है, लेकिन नए निर्माण जारी हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)