Bhopal, Madhya Pradesh
27 Sep 2026, 08:35 PM
रेल यात्री ध्यान दें! भोपाल मंडल से गुजरने वाली 2 जोड़ी ट्रेनें कैंसिल, जानें कारण
Patrika
@patrika
Bhopal News : मध्य प्रदेश में स्थित भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों से गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को रेलवे प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे रद्द करने के पीछे आगासोद स्टेशन पर चल रहे यार्ड री-मॉडलिंग का काम बताया जा रहा है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे रद्द हुए हैं। रेल प्रशासन की ओर से ये फैसला यात्री सुविधा और ट्रेन संचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। रद्द किए गए फेरे सितंबर और अक्टूबर 2026 में अलग-अलग तारीखों पर प्रभावी होंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)