25 Sep 2026, 03:45 PM
बांका में युवती से बदसलूकी पर भड़के तेजस्वी, पूछा-वीडियो वायरल होने पर ही क्यों जागती है पुलिस, क्या जाति देखकर तय होगी सजा?
Patrika
@patrika
Tejashwi Yadav on Banka Viral Video: जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं के बाद बिहार का राजनीतिक माहौल तब और गरमा गया जब बांका जिले के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल ‘मंदार हिल’ पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, मारपीट और दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)