जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचीं नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, हुई तीखी बहस
25 Sep 2026, 04:45 PM

जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचीं नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, हुई तीखी बहस

Patrika
@patrika
SIR Controversy: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचीं AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने उन्हें मौके से हिरासत में लिया। हिरासत के दौरान नेहा बोरा और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, बोरा ने पुलिस अधिकारियों से उनका नेम प्लेट दिखाने को कहा और शिकायत करने की बात कही। बोरा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंची थीं। इससे पहले AISA की ओर से शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation