“किसी का समर्थक हो या किसी का पाला हुआ हो, कोई नहीं बचेगा” भोपाल में बीजेपी विधायक का बड़ा बयान
Madhya Pradesh 27 Oct 2026, 05:20 PM

“किसी का समर्थक हो या किसी का पाला हुआ हो, कोई नहीं बचेगा” भोपाल में बीजेपी विधायक का बड़ा बयान

News Patrika
@newspatrika
MP BJP : मध्यप्रदेश सरकार नगर निकायों में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी है। प्रदेश के एसीएस आइएएस संजय दुबे के इस संबंध में वायरल हुए वीडियो के बाद विपक्ष हमलावर बना हुआ है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इसमें बीजेपी नेताओं और राज्य सरकार के मंत्रियों की संलिप्तता की बात कह रहे हैं। ऐसे में बीजेपी सरकार के बचाव में आगे आई है। भोपाल के वरिष्ठ नेता व विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर स्पष्ट नीति है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा ” किसी का समर्थक हो या किसी का पाला हुआ हो, कोई नहीं बचेगा”। बीजेपी ने मंगलवार को उनका यह बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation