Asian Games 2026: टेबल टेनिस में वूमेंस टीम का अजेय अभियान जारी, पाकिस्तान को 3-0 से रौंदकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
21 Sep 2026, 09:20 AM

Asian Games 2026: टेबल टेनिस में वूमेंस टीम का अजेय अभियान जारी, पाकिस्तान को 3-0 से रौंदकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

Patrika
@patrika
Women’s Table Tennis at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के वूमेन्स टेबल टेनिस टीम इवेंट के ग्रुप E में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने इससे पहले सिंगापुर को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया था, तो वहीं इंडोनेशिया के खिलाफ एकतरफा 3-0 से जीत दर्ज की थी। सोमवार की सुबह भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर अपना अजेय अभियान बरकरार रखा। पहले गेम में जहां सुतिर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से हराया, तो वहीं दूसरे गेम में सिंध्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराया। इसके बाद फातिमा खान के खिलाफ श्रीजा अकूला ने शानदार जीत हासिल की और तीनों गेम जीतकर 3-0 से मुकाबला तो जीता ही, साथ ही भारतीय टीम को भी 3-0 से जीत दिला दी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation