20 Sep 2026, 10:56 PM
Zim vs Aus: जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े उलटफेर से बचा वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, सांस रोक देने वाले मैच में एक गेंद शेष रहते जीता
Patrika
@patrika
Zimbabwe vs Australia 3rd ODI Highlights: जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत ली है, लेकिन तीसरे और आखिरी मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन टीम बड़े उलटफेर से बच गई और एक गेंद शेष रहते एक विकेट से जीत दर्ज की। रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब के ग्राउंड पर खेले गए तीसरे मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में जोश इंगलिस ने 102 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 103 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं, मेजबान टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने बल्ले से 81 रन और फिर गेंद से 2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)