पार्टी छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के पसंदीदा बने रहे एमपी के ये दिग्गज, बताया बेहद बुद्धिमान
Bhopal, Madhya Pradesh 12 Nov 2026, 03:10 PM

पार्टी छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के पसंदीदा बने रहे एमपी के ये दिग्गज, बताया बेहद बुद्धिमान

News Patrika
@newspatrika
Sonia Gandhi : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर सुर्खियों में हैं। दो दिन पूर्व ही उनकी आत्मकथा प्रकाशित हुई है। अपनी इस किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ में सोनिया गांधी ने जिंदगी के कई पहलुओं को खूबसूरती से उजागर किया है। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन के साथ ही देश के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार से जुड़े होने से बने सार्वजनिक जीवन के भी कई अनछुए प्रसंगों के बारे में विस्तार से बताया है। मध्यप्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आदि ने ‘Belonging: A Journey of Love’ पढ़ने की बात कही है। सोनिया गांधी ने इस किताब में मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता पूर्व सीएम अर्जुनसिंह की राजनैतिक समझ की खुलकर तारीफ की है। खास बात यह है कि अर्जुनसिंह ने कुछ सालों के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी पर अपनी काबिलियत के बल पर दोबारा पार्टी में अहम स्थान बना लिया। पेचीदा राजनैतिक मामलों में सोनिया गांधी अक्सर उन्हीं से सलाह लेती थीं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation