मैकेनाइज्ड क्लीनिंग से चमका बीना जंक्शन, सभी छह प्लेटफॉर्म पर दिख रही बेहतर सफाई
Sagar, Madhya Pradesh 12 Nov 2026, 01:16 PM

मैकेनाइज्ड क्लीनिंग से चमका बीना जंक्शन, सभी छह प्लेटफॉर्म पर दिख रही बेहतर सफाई

News Patrika
@newspatrika
बीना. रेलवे स्टेशन पर गंदगी और सफाई न होने को लेकर यात्रियों की शिकायतें आम थीं, लेकिन अब बीना जंक्शन की तस्वीर पहले से काफी बदलती नजर आ रही है। रेलवे द्वारा मैकेनाइज्ड क्लीनिंग व्यवस्था लागू किए जाने के बाद स्टेशन परिसर में सफाई का स्तर बेहतर हुआ है। स्टेशन के सभी छह प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग ऑफिस और एप्रन तक सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे यात्रियों को पहले की अपेक्षा स्वच्छ वातावरण मिल रहा है।दरअसल, रेलवे ने जनवरी में स्टेशन की सफाई व्यवस्था के लिए करीब 6.5 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया था। टेंडर के अनुसार 24 जनवरी से सफाई का काम शुरू किया गया। इस व्यवस्था के तहत 25 मैकेनाइज्ड क्लीनिंग मशीनों की मदद से स्टेशन परिसर की सफाई की जा रही है। इसके अलावा प्रतिदिन 55 कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे रहते हैं। सफाई के बाद अब स्टेशन की तस्वीर बदल गई है और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पहले बदबू के कारण प्लेटफॉर्म पर खड़े होना भी मुश्किल रहता था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9

Comments (0)

Login to join the conversation