अलवर पंचायत चुनाव: भाजपा ने जिला परिषद के वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी, 17 महिलाओं को मिला टिकट
13 Oct 2026, 12:52 PM

अलवर पंचायत चुनाव: भाजपा ने जिला परिषद के वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी, 17 महिलाओं को मिला टिकट

News Patrika
@newspatrika
अलवर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से अलवर जिला परिषद (Zila Parishad) के सदस्यों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।  पार्टी ने 17 वार्डों में महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी ने 39 में से 34 वार्डों पर टिकट फाइनल कर दिए हैं, जबकि 5 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन जारी है। घोषित नामों में अलवर के पूर्व पार्षद गगनदीप सिंह को वार्ड 35 से टिकट दिया गया है।  वार्ड 21 से अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्ना राम मीना की पत्नी संतोष मीना को उम्मीदवार बनाया गया है। कुल 34 घोषित प्रत्याशियों में 17 महिलाएं शामिल हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation