सोमेश्वर चीनी मिल चुनाव में सुनेत्रा पवार के पैनल की बड़ी बढ़त, विरोधी खेमे का अब तक खाता नहीं खुला
12 Oct 2026, 06:37 PM

सोमेश्वर चीनी मिल चुनाव में सुनेत्रा पवार के पैनल की बड़ी बढ़त, विरोधी खेमे का अब तक खाता नहीं खुला

News Patrika
@newspatrika
Baramati Someshwar Sugar Factory Election Result: पुणे जिले की सोमेश्वर सहकारी चीनी मिल के चुनाव की मतगणना में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के पैनल ने बढ़त बना रखी है। शुरुआती रुझानों में ‘सोमेश्वर विकासपुरुष अजितदादा पवार पैनल’ के उम्मीदवार अभिजीत काकड़े, प्रमोद काकड़े और वसंतराव दगड़े आगे चल रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इन उम्मीदवारों की बढ़त करीब 3,500 वोटों की बताई जा रही है। अब तक की मतगणना में विरोधी गुट को कोई सीट नहीं मिली है। हालांकि, मतगणना की प्रक्रिया अभी जारी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation