वाराणसी में छठ महापर्व की धूम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विदेशी भी हुए शामिल
Uttar Pradesh 17 Nov 2026, 11:11 AM

वाराणसी में छठ महापर्व की धूम, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विदेशी भी हुए शामिल

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया. काशी के गंगा घाट वरुणा तटवर्ती क्षेत्र और अन्य सरोवर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से न सिर्फ इस पर्व से जुड़ी हुई अलग-अलग परंपराओं को पूर्ण किया, बल्कि पूरे उल्लास और उमंग के साथ व्रती महिलाओं के परिजन इस महापर्व में झूमते दिखे.

छठ महापर्व में आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी मेहमान और काशी में रहने वाले प्रमुख राजनेता भी शामिल हुए. विशेष तौर पर भगवान सूर्य को अस्त होते अर्घ देने और सोमवार की सुबह सूर्योदय के समय भगवान को अर्घ देने के लिए लाखों की संख्या में लोग गंगा घाट और वरुणा तटवर्ती क्षेत्र पर इकट्ठा हो गए. सभी ने अपने परिवार के सुख समृद्धि और निरोगी जीवन के लिए छठी मईया से प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: 'आजम खान के साथ नाइंसाफी हो रही है', भावुक हुए अखिलेश यादव

84 घाटों पर चार दिन रही भव्यता

छठ महापर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए थे. छठ पूजा के लिए गंगा और वरुणा नदी के 84 घाटों पर सुरक्षा के साथ भव्यता और और आस्था के मुताबिक 13 नवंबर से 16 नवंबर तक इंतजाम नजर आए. यही कारण था कि स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्व इसमें हिस्सा लिया.

पर्व का समापन

सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया. लोगों ने परिवार और सभी के सुख समृद्धि की कामना की और छठी मैया से विदा लेते हुए अगले साल फिर आह्वान किया. यह लोक महापर्व अब आस्था का बड़ा प्रतीक बन चुका है. इसमें सिर्फ वही लोग आनंद नहीं लेते जो सिर्फ छठ मनाते हैं, बाकी लोग भी इस पर्व पर अब पूरे उत्साह से शामिल हो रहे हैं.

वाराणसी धर्म और आध्यात्म की नगरी है यहां इसकी रौनक और बढ़ जाती है. न सिर्फ स्थानीय इसलिए ही बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी अब छठ पर वाराणसी पहुंचते हैं.

यह भी पढ़ें: अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा की बारी! BJP की बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होगी चर्चा

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12

Comments (0)

Login to join the conversation