Uttar Pradesh
17 Nov 2026, 11:11 AM
यूपी में ठंड के साथ बढ़ा कोहरा, आज 20 जिलों में यलो अलर्ट, अब तेजी से गिरेगा पारा
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में अब तेजी से मौसम सर्द होने लगा है. प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. प्रदेशभर में ठंड बढ़ने के साथ धुंध और कोहरा भी छाने लगा है. मौसम विभाग ने आज भी 20 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती हैं. आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वीं दोनों संभागों में आज 17 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सुबह के समय कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटेगा और आसमान साफ़ हो जाएगा. दिन के समय खिली-खिली धूप निकलेगी.

इन जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट

यूपी में आज अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, आज़मगढ़, संत कबीरनगर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर में आज घना कोहरा रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. कोहरे की वजह से सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम होगी, जिससे यातायात में परेशानी हो सकती हैं.

UP चुनाव: सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस की कल होने वाली बैठक टली, जानें वजह

लखनऊ में आज शुष्क रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सोमवार के मुकाबले हवा की गुणवत्ता में भी आज सुधार हुआ है. लखनऊ में आज AQI 206 रहेगा है हालांकि ये भी ख़राब केटेगरी की हवा है. लखनऊ के अलावा सीतापुर, बाराबंकी, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर में भी मौसम शुष्क रहेगा.

दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद, बागपत, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा. दिन में धूप निकलेगी. नोएडा में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यूपी में 22 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. कहीं कोई बारिश के आसार नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान हैं. न्यूनतम तापमान भी 3-5 डिग्री तक गिरेगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12
Comments (0)