'हमारी पार्टी के दरवाजे...', सपा सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया ऑफर
Uttar Pradesh 04 Oct 2026, 11:47 AM

'हमारी पार्टी के दरवाजे...', सपा सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया ऑफर

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की चंदौली सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने AIMIM चीफ़ असदुद्दीन औवैसी से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया हैय उन्होंने कहा कि जो लोग सपा की पीडीए विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं वो जुड़ सकते हैं. वहीं उन्होंने अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने और ज्ञानेश कुमार को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए यूपी में दूसरी पार्टियों से गठबंधन को लेकर कहा कि हमारी पार्टी के दरवाजे उन सभी राजनीतिक दलों के लिए खुले हैं जो हमारी विचारधारा से जुड़े है. AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी हो या ओमप्रकाश राजभर हो. वह हमारे साथ आकर हमारी पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ सकते हैं, हम उन्हें प्रत्याशी बनाएंगे. हमारा मानना है कि समाजवादी की PDA विचारधारा से सभी लोग जुड़ सकते हैं.

सपा सांसद ने किया बीजेपी पर पलटवार

अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर भाजपा के तंज को लेकर भी सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने पलटवार किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसा चश्मा लगाया है जो इंडिया गठबंधन और उसके दलों में दरार ढूंढता है. लेकिन, वह चश्मा कहां है? उन्हें चश्मा उपलब्ध कराना चाहिए. वैसे यह किसी भी पार्टी का अपना विषय है और अपने समीकरण के अनुसार ऐसे निर्णय लेते हैं.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उठ रहे सवालों और विरोध प्रदर्शनों पर सपा सांसद ने प्रतिक्रिया दी और ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 8 अक्टूबर से चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उनके खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए. अब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जेल में बट्टी चोखा लगाएंगे, कोई जमानत नहीं करवाएंगे. हमारा संघर्ष न्याय मिलने तक जारी रहेगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation