Madhya Pradesh
04 Oct 2026, 12:45 PM
पत्रिका की खबर के बाद जागा प्रशासन, कालाकुंड में रोका गया एडवेंचर एंड म्यूजिक फेस्टिवल
Patrika
@patrika
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाले डॉ. आंबेडकर नगर (महू). कालाकुंड के जंगल में बिना अनुमति एडवेंचर एंड म्यूजिक फेस्टिवल कराने की तैयारी पर ‘पत्रिका’ में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार प्रशासन और पुलिस ने शिकंजा कस दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आयोजन का पंचनामा बनाया और वन्य क्षेत्र में लगाया गया डीजे सिस्टम व लाइटिंग का सामान जब्त कराया। आयोजन स्थल पर बिजली के अवैध कनेक्शन से आपूर्ति लिए जाने की जानकारी सामने आने के बाद बिजली कंपनी के अमले को बुलाकर कनेक्शन भी काट दिया गया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)