Madhya Pradesh
04 Oct 2026, 12:45 PM
Gen-Z और Gen-Alpha के मुरीद क्यों हुए शिवराज सिंह चौहान, वीडियो शेयर कर किया खुलासा
Patrika
@patrika
Gen-Z : बीजेपी के दिग्गज नेता, एमपी के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान GEN-Z और Gen-Alpha के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि इस पीढ़ी के बच्चों में असीम प्रतिभा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि GEN-Z और Gen-Alpha से मिलकर नित नई चीजें सीखी जा सकती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्र छात्राओं से हाथ मिलाते और प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बच्चोें पर पुष्प वर्षा भी की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में एक और वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग को बदनाम करने पर कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)