अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से क्यों हटाया? पूर्व सांसद ने बताई वजह
Uttar Pradesh 04 Oct 2026, 11:47 AM

अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से क्यों हटाया? पूर्व सांसद ने बताई वजह

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अजय राय को हटाए जाने के बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज है. इस मामले में कांग्रेस के पूर्व नेता और वाराणसी से सांसद रहे डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि यह किसी भी पार्टी का अपना फैसला होता है कि किसे कौन सी जिम्मेदारी देना है और  कांग्रेस पार्टी ने अपना लाभ देखकर यह फैसला लिया होगा.

उन्होंने आगे कहा कि जहां तक मेरे राजनीतिक अनुभव की बात है अजय राय से मेरे संबंध सामान्य रहे हैं. मैं इस विषय पर इतना ही कहूंगा कि अजय राय लोकसभा और विधानसभा के एक नही कई चुनाव हार चुके हैं और इसके बाद भी उन्हें संगठन में ऐसी जिम्मेदारी का क्या मतलब है. कांग्रेस पार्टी को सदन में कितनी ऊंचाई दे दी है.

यह भी पढ़ें: CM योगी बोले- 'धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी...'

खुद को बताया राहुल गांधी का हनुमान

जहां भारतीय जनता पार्टी इसे समाजवादी पार्टी के वोट बैंक को चुनौती देना बता रही है, तो वहीं खुद अजय राय  इस मामले में अपनी पार्टी के साथ खड़े नजर आए. उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी का हनुमान हूं. पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी दी गई है उसका हमने निर्वहन किया है और आगे भी पार्टी जो जिम्मेदारी तय करेगी उसके लिए तत्पर रहूंगा.

अजय राय की तस्वीर हुई वायरल

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय राहुल गांधी और अपनी एक तस्वीर को कपड़े से साफ करते नजर आ रहे हैं और उन्होंने वीडियो में कहा भी कि यह हमारे नेता है उनके लिए सब कुछ समर्पित है. और इन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाना ही उनका संकल्प है .

यहां बता दें कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश संगठन में बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा मोना को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. जिसके बाद कई तरह की अटकलें लग रहीं हैं. लेकिन अजय राय ने पार्टी और संगठन में निष्ठा दोहराई है.

यह भी पढ़ें: 'पर्ची वाला बाबा भविष्य...', अखिलेश के सामने नीतू मैम ने क्यों कहा ऐसा?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation