रसिक दुलारी शरण की मौत पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम का आया बयान, क्या कहा?
Uttar Pradesh 04 Oct 2026, 11:47 AM

रसिक दुलारी शरण की मौत पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम का आया बयान, क्या कहा?

ABP News
@abpnews

वृंदावन स्थित प्रेमानंद आश्रम गुरु कृपा कुंज में 25 सितंबर को रसिक दुलारी शरण की हुई मौत के मामले में अब श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट की ओर से बयान जारी किया गया है. घटना के करीब 9 दिन बाद सोशल मीडिया पर जारी इस बयान में ट्रस्ट ने दुख जताते हुए रसिक दुलारी शरण के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही लोगों से घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचने की अपील की गई है.

ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रसिक दुलारी शरण के साथ हुई इस दुखद घटना से पूज्य महाराज जी और समस्त परिकर बेहद आहत हैं. ट्रस्ट ने साधक के परिवार के प्रति अपनी पूरी संवेदना और सहानुभूति जताई है.

'जवान होना अच्छी बात...', कांग्रेस में शामिल हुए श्याम सुंदर शर्मा पर RLD का तंज

बयान में कहा गया है कि घटना को लेकर पुलिस प्रशासन निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच कर रहा है. ट्रस्ट इस जांच में पुलिस प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है.

जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचने की अपील

ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच श्रद्धालुओं, साधकों और आम लोगों से खास अपील की है. बयान में कहा गया है कि किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी, अफवाह या अनुमान के आधार पर कोई टिप्पणी या प्रचार नहीं किया जाए. ट्रस्ट ने लोगों से यह भी कहा है कि जांच पूरी होने तक ऐसा कोई बयान या पोस्ट न किया जाए, जिससे पूज्य महाराज या आश्रम की छवि प्रभावित हो.

लोगों से संयम बरतने को कहा

ट्रस्ट ने साफ किया है कि घटना की वास्तविक जानकारी निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी. इसलिए लोगों से जांच प्रक्रिया पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की गई है.

CM योगी बोले- 'धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी...'

रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं. अब ट्रस्ट के इस बयान के बाद उसने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें और बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को आगे शेयर न करें.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation