Uttar Pradesh
04 Oct 2026, 11:47 AM
भदोही के कालीन ने बढ़ाया यूपी का निर्यात, देश में 5वें नंबर पर यूपी
ABP News
@abpnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (4 अक्टूबर) को उत्तर प्रदेश के बढ़ते निर्यात और भदोही के कालीन उद्योग को लेकर प्रदेशवासियों से विकास की कहानी साझा की. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश का निर्यात पिछले 10 वर्ष में लगभग 2.27 गुना बढ़कर ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है. उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है और इस निर्यात में भदोही के कालीन का बड़ा योगदान है.

यूपी में गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- 'बात सीट की नहीं जीत की है'

यूपी के हुनर की दुनिया में पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन हाथों ने अपने हुनर से भदोही के कालीन को दुनिया तक पहुंचाया, वर्ष 2017 से पहले वही हाथ बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए प्रतीक्षा करते रहे. आज डबल इंजन सरकार में वही हुनर विकास और वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि हाथ से बने भदोही के कालीनों की मांग आज दुनिया में सबसे अधिक है, जो वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के हुनर का लोहा मनवा रहे हैं.

इंडिया कारपेट एक्सपो का शुभारंभ करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह रविवार को एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान वह कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों से संवाद करेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा, "कारीगर के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि, यही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है."

रसिक दुलारी शरण की मौत पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम का आया बयान, क्या कहा?

भदोही को 1,340 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अवसर पर भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों को 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी.

इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी प्रदान किए जाएंगे. मुख्यमंत्री के मुताबिक, इन प्रयासों का मकसद भदोही के पारंपरिक हुनर को बाजार और नए अवसरों से जोड़ना है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)