चंद्रशेखर आजाद से कनेक्शन के दावे पर ABVP का रिएक्शन ने, कहा- 'भ्रामक नैरेटिव...'
Uttar Pradesh 17 Nov 2026, 11:11 AM

चंद्रशेखर आजाद से कनेक्शन के दावे पर ABVP का रिएक्शन ने, कहा- 'भ्रामक नैरेटिव...'

ABP News
@abpnews

आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद के पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है. इस खबर का एबीवीपी की ओर से खंडन किया गया है. एबीवीपी ने साफ कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का उनके साथ कोई संबंध नहीं रहा है और ना ही वो कभी उनके कार्यकर्ता रहे हैं. उन्होंने इस दावे को पूरी तरह भ्रामक बताया है.

क्या ABVP से जुड़े थे चंद्रशेखर आजाद?

एबीवीपी ने सोशल मीडिया पोस्टर कर चंद्रशेखर आजाद को लेकर किए जा रहे दावे का खंडन का बिना नाम लिए खंडन किया और लिखा- 'कांग्रेस के दौर में सक्रिय रहीं और कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप पत्रकारिता करने वाली स्वाति चतुर्वेदी जी यदि आज भी राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने में लगी हैं, तो यह पत्रकारिता के मूल्यों के लिए चिंताजनक है.

स्वाति चतुर्वेदी जी द्वारा एक व्यक्ति को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़कर प्रस्तुत किया जाना पूरी तरह निराधार है. अभाविप स्पष्ट करना चाहती है कि संबंधित व्यक्ति का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कभी कोई संबंध नहीं रहा है और न ही वह परिषद का कार्यकर्ता रहा है.

बिना किसी तथ्यात्मक आधार के किसी व्यक्ति को संगठन से जोड़ना और फिर उसके आधार पर अभाविप की छवि को प्रभावित करने का प्रयास करना भ्रामक नैरेटिव खड़ा करने जैसा है.'

UP चुनाव: सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस की कल होने वाली बैठक टली, जानें वजह

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल एक चैनल के कार्यक्रम में पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने दावा किया था कि आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एबीवीपी से जुड़े थे इसलिए बीजेपी दलित वोटर काटने के लिए उनका इस्तेमाल कर रही है. जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस ख़बर के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई थी.

इस दावे पर चंद्रशेखर आजाद की भी तीखी प्रतिक्रिया आई हैं. उन्होंने News24 चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि अगर कोई ये साबित कर दे वो राजनीति ही छोड़ देंगे. उन्होंने ये ज़रूर कहा कि वो छात्र राजनीति के दौरान एक पार्टी का हिस्सा ज़रूर थे लेकिन, उन्होंने ABVP से जुड़े होने वाले दावे पर पूरी तरह इनकार कर दिया है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
12

Comments (0)

Login to join the conversation