27 Oct 2026, 11:42 AM
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
ABP News
@abpnews

YouTube पर वीडियो देखते समय हर कोई चाहता है कि वीडियो साफ दिखे और इंटरनेट डेटा भी कम खर्च हो, लेकिन अच्छी क्वालिटी में वीडियो देखने पर ज्यादा डेटा लग सकता है. वहीं इंटरनेट की स्पीड कम होने पर वीडियो बार-बार रुकने लगती है. ऐसे में वीडियो स्ट्रीमिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी पर काम किया जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए YouTube अब AV2 नाम की नई वीडियो टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी में है. इससे कम इंटरनेट डेटा में भी बेहतर क्वालिटी की वीडियो देखने को मिल सकती है. कंपनी इसे 2027 की शुरुआत में अपनी वेबसाइट पर शुरू कर सकती है.

क्या है AV2 टेक्नोलॉजी और कैसे करेगी काम?

AV2 एक नई वीडियो कम्प्रेशन टेक्नोलॉजी है. इसे Alliance for Open Media (AOMedia) ने तैयार किया है. इसका काम वीडियो की क्वालिटी को बनाए रखते हुए उसे इंटरनेट पर भेजने के लिए जरूरी डेटा की मात्रा कम करना है. इसके लिए वीडियो को इस तरह कम्प्रेस किया जाता है कि कम डेटा में भी उसकी तस्वीरों को दोबारा तैयार किया जा सके. इससे पहले AV1 कोडेक का इस्तेमाल किया जा रहा है. AV2 को इससे ज्यादा बेहतर बनाया गया है. अनुमानों के मुताबिक, यह AV1 की तुलना में करीब 25 से 32 फीसदी ज्यादा कम्प्रेशन एफिशिएंसी दे सकता है.

2027 में शुरू हो सकती है YouTube पर शुरुआत

YouTube के मुताबिक, 19 मार्च 2026 तक प्लेटफॉर्म पर देखे जाने वाले कुल वीडियो में से 90 फीसदी से ज्यादा AV1 फॉर्मेट में उपलब्ध थे. अब कंपनी AV2 टेक्नोलॉजी के जरिए वीडियो की क्वालिटी को और बेहतर करना चाहती है. इसकी शुरुआत 2027 की शुरुआत में YouTube की वेबसाइट से हो सकती है, हालांकि स्मार्टफोन ऐप और दूसरे डिवाइस पर यह टेक्नोलॉजी कब उपलब्ध होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें - लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

एक साथ कई वीडियो देखने में भी मिलेगी मदद

AV2 का इस्तेमाल सिर्फ बेहतर वीडियो क्वालिटी तक सीमित नहीं रह सकता है. यह टेक्नोलॉजी बेहतर मल्टी-व्यू वीडियो और हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसे अनुभवों के लिए भी यूजफुल हो सकती है. इससे एक ही स्क्रीन पर कई वीडियो फीड देखने के दौरान नेटवर्क पर पड़ने वाला दबाव कम करने में मदद मिल सकती है.

हर डिवाइस पर तुरंत नहीं मिलेगा फायदा

AV2 आने के बाद भी सभी यूजर्स को तुरंत इसका फायदा नहीं मिलेगा. इसके लिए ब्राउजर, सॉफ्टवेयर और डिवाइस में जरूरी सपोर्ट होना चाहिए, फिलहाल AV2 को सपोर्ट करने वाले डिवाइस और मीडिया प्लेयर भी व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में YouTube पर इसकी शुरुआत के बाद भी इसे आम यूजर्स तक पहुंचने में समय लग सकता है.

यह भी पढ़ें - न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4
Comments (0)