तीसरी बार भी महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश नहीं हुए यो यो हनी सिंह, अब गिरफ्तारी वारंट की तैयारी
06 Oct 2026, 07:33 PM

तीसरी बार भी महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश नहीं हुए यो यो हनी सिंह, अब गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

ABP News
@abpnews

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह सोमवार को तीसरी बार बुलाए जाने के बावजूद वे महाराष्ट्र साइबर के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए.  यह मामला दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान उनके द्वारा कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है.

महाराष्ट्र साइबर के अधिकारियों के मुताबिक, हनी सिंह ने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है. हालांकि, लगातार तीसरी बार पेश नहीं होने के बाद अब महाराष्ट्र साइबर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट का रुख करने की तैयारी में है.

हनी सिंह के खिलाफ लुक -आउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी
अधिकारियों ने यह भी बताया कि हनी सिंह के खिलाफ लुक -आउट सर्कुलर(LoC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसका द्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जांच पूरी होने तक वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें.

क्या है मामला?
दरअसल, हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर कार में फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील रेफरेंस दिया था.  वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई.  इसके बाद इस मामले में महाराष्ट्र साइबर में शिकायत दर्ज कराई गई और केस रजिस्टर किया गया. अब इसी मामले में महाराष्ट्र साइबर हनी सिंह से पूछताछ करना चाहती है.

हनी सिंह ने मांगी थी माफी
बाद में हनी सिंह ने एक वीडियो में माफी भी मांगी थी. उन्होंने कहा कि क्लिप को इस तरह से एडिट किया गया था जिससे लोगों को बुरा लगा, और उनका मकसद कभी भी किसी को दुख पहुंचाना, अपमानित करना या नाराज. करना नहीं था

अपनी बात का रेफरेंस समझाते हुए हनी सिंह ने कहा था कि उन्होंने एक जाने-माने गायनेकोलॉजिस्ट से बात की थी, जिन्होंने युवाओं में अनसेफ सेक्स की वजह से फैलने वाली यौन बीमारियों को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर एक ऐसा मैसेज देने की कोशिश की थी जिसे 'जेन ज़ी' आसानी से समझ सके.

उन्होंने अपने माफ़ी वाले वीडियो में कहा, "जेन जी के बड़ी संख्या में होने के कारण, मैंने ऐसी भाषा में मैसेज देने की कोशिश की जो उन्हें पसंद आए. हालांकि, मुझे इस बात का गहरा अफसोस है कि जिस तरह से मैंने ये मैसेज दिया, वह गलत था और कई लोगों को एक्सेप्टेबल नहीं था. मैं दिल से माफ़ी मांगता हूं."

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation