‘धुरंधर 2’ में कैमियो के लिए यामी गौतम ने नहीं ली कोई फीस, खुद बताया इसका बड़ा कारण
16 Oct 2026, 11:31 AM

‘धुरंधर 2’ में कैमियो के लिए यामी गौतम ने नहीं ली कोई फीस, खुद बताया इसका बड़ा कारण

News Patrika
@newspatrika
Yami Gautam On Dhurandhar 2 Cameo Fees: आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्टशन में बनी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) के चर्चे हर तरफ हैं। साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई इतिहास रचे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए, वहीं आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) ने इस फिल्म में एक छोटा लेकिन बेहद दमदार कैमियो किया। काफी समय से उनके कैमियो फीस पर कई अफवाहें उड़ रही थीं। कहा जा रहा था कि उन्होंने एक छोटे रोले के लिए करोड़ों रुपये लिए हैं, पर अब खुद उन्होंने इसे लेकर खुलासा किया है और बताया है कि उन्होंने कोई फीस नहीं ली थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation