‘या तो जेल जाएंगे या देश छोड़ेंगे ज्ञानेश, भागने भी नहीं देंगे’, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की खुली चेतावनी
25 Sep 2026, 02:40 PM

‘या तो जेल जाएंगे या देश छोड़ेंगे ज्ञानेश, भागने भी नहीं देंगे’, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की खुली चेतावनी

Patrika
@patrika
Uday Bhanu Chib on Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कड़ा बयान दिया। चिब ने कहा कि 13 करोड़ भारतीयों को उनके संवैधानिक वोट के अधिकार से वंचित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चिब ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनका विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें जेल नहीं भेजा जाता। उन्होंने कहा कि इसके बाद दो ही रास्ते होंगे। या तो ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे या देश छोड़ेंगे। चिब ने यह भी कहा कि उन्हें देश छोड़कर भागने नहीं दिया जाएगा। उनके मुताबिक, युवा कांग्रेस के लोग हर हवाई अड्डे पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी ज्ञानेश कुमार मिलेंगे, उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation